
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के उद्देश्य से महकमे में बंपर तबादले किए गए हैं। लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
एसएसपी हरिद्वार कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, एक ही थाने में निर्धारित समयावधि पूरी कर चुके 76 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से दूसरे थाना और कोतवाली क्षेत्रों में स्थानांतरित किया गया है। तबादला आदेश में पुलिसकर्मियों को उनके नाम के सम्मुख अंकित नई तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के मुताबिक कांस्टेबल प्रीतपाल सिंह सैनी, प्रदीप कुमार, विजय नेगी, अंकित कुमार, योगेन्द्र सिंह, बलवन्त सिंह, हंसलवीर, उत्तम सिंह, दशरथ सिंह, हरिप्रकाश और महिला कांस्टेबल पूजा शर्मा को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कोतवाली नगर भेजा गया है। वहीं वीरेंद्र सिंह चौहान, सुबोध शर्मा, रणवीर सिंह और महिला कांस्टेबल अनीता थापा को कनखल भेजा गया है।
गजेन्द्र प्रसाद, राजेन्द्र सिंह रौतेला, कृष्ण कुमार और दीपक चौहान को श्यामपुर में नई तैनाती मिली है। राकेश सिंह नेगी, तेजेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह नेगी, रणजीत सिंह और महिला कांस्टेबल अंजिता पंवार को रानीपुर भेजा गया है। इसी तरह प्रदीप सिंह नेगी, अजय सिंह पंवार, गोपाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह तोमर, सौरभ सिंह, सचिन कुमार और खजान सिंह चौहान को सिडकुल में तैनाती दी गई है। ज्वालापुर में भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों का कार्यक्षेत्र बदला गया है। सुशील कुमार, सतेन्द्र रावत, राहुल धनिक, सुमित, विनोद रावत, उम्मेद सिंह, मनोज असवाल, अरविन्द नेगी, प्रदीप सिंह, शीशपाल राणा और ब्रजमोहन सिंह को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से ज्वालापुर भेजा गया है। वहीं नवीन चन्द्र, फुरकान अहमद, विक्रम सिंह, संजय कुमार, अजय, सुनील चौहान और हिमांशु पंत को बहादराबाद में नई तैनाती मिली है।
विवेकानन्द, बारु सिंह तोमर, सुनील दत्त, बलवीर सिंह और महिला कांस्टेबल पूनम को रुड़की भेजा गया है। सिद्धार्थ कुमार और विकास थापा को गंगनहर, हरिओम और अरविन्द चन्देल को भगवानपुर, शाह आलम और विकास त्यागी को कलियर, शूरवीर को बुग्गावाला, जबकि डोडी सिंह चौहान और संजय कुमार को लक्सर भेजा गया है। इसके अलावा मनीष कुमार, नसीबुद्दीन और नरेन्द्र सिंह राणा को पथरी, नाजिम, महेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह और महिला कांस्टेबल कविता बहुगुणा को खानपुर, मौ. आबिद, तनवीर अली और सौरभ नौटियाल को मंगलौर तथा राजेश सेमल्टी, जितेन्द्र कुमार और परम सिंह को झबरेड़ा में तैनाती दी गई है।
पुलिस विभाग की ओर से किए गए इस बड़े फेरबदल का उद्देश्य लंबे समय से एक ही थाना क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करने के साथ-साथ जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं चुस्त-दुरुस्त बनाए रखना है। स्थानांतरित सभी पुलिसकर्मियों को आदेश के अनुपालन में तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।







