एसएसपी का बड़ा ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! एक साथ 18 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एसएसपी ने एक निरीक्षक और 17 उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक मोहन चंद्र पाण्डेय को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक आईटीआई थाना नियुक्त किया गया है।

उपनिरीक्षकों के तबादलों में विक्रम सिंह पंवार को कोतवाली बाजपुर से चौकी पेंगा का प्रभारी, फक्कन कुमार को चौकी एसरा से थाना दिनेशपुर का थानाध्यक्ष, वैभव कौशिक को एसओजी से चौकी एसरा का प्रभारी तथा रवीन्द्र सिंह को थाना दिनेशपुर से एसओजी रुद्रपुर का प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा उमेश कुमार को एसओजी से थाना पुलभट्टा, मनोज पाण्डेय को पुलिस लाइन से चौकी महतोष, विमल लटवाल को पुलिस लाइन से चौकी बगवाड़ा और गोविन्द मेहता को चौकी प्रतापपुर से चौकी गढ़ी नेगी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

अन्य तबादलों में शिवांशु चौधरी को कोतवाली रुद्रपुर से बाजार चौकी जसपुर, देवेन्द्र सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रतापपुर, मदन सिंह बिष्ट को पुलिस लाइन से गदरपुर, धीरज वर्मा को थाना पुलभट्टा से चौकी बरा, जसबिन्दर सिंह को पुलिस लाइन से कोतवाली बाजपुर, सुरेन्द्र रिंगवाल को चौकी बगवाड़ा से कोतवाली सितारगंज, अनवर अहमद को पुलिस लाइन से थाना नानकमत्ता तथा बसन्त बल्लभ भट्ट को पुलिस लाइन से थाना आईटीआई भेजा गया है।

वहीं प्रदीप मिश्रा को थाना पुलभट्टा से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनाती दी गई है।

एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी तत्काल अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। माना जा रहा है कि पुलिस महकमे में किया गया यह व्यापक फेरबदल जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, पुलिसिंग में कार्यकुशलता बढ़ाने तथा प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।