हल्द्वानी में विकास कार्यों की रफ्तार, विधायक निधि से हुआ जन मिलन केंद्र का सौंदर्यीकरण

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने वार्ड संख्या-1 अंतर्गत शीशमहल स्थित  हरीश चन्द्र तिवारी जन मिलन केंद्र के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। यह कार्य विधायक निधि से स्वीकृत ₹7.33 लाख की लागत से पूरा किया गया है।

लोकार्पण अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि जन मिलन केंद्र क्षेत्र के सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक आयोजनों का महत्वपूर्ण स्थल है। इसके सौंदर्यीकरण से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और सामुदायिक गतिविधियों को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने अपनी स्वर्गीय माताजी डॉ. इंदिरा हृदयेश को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा जनसेवा और विकास को प्राथमिकता दी। उन्हीं के आदर्शों से प्रेरित होकर वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया और जन मिलन केंद्र के सौंदर्यीकरण कार्य को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

इस अवसर पर वार्ड-1 की पार्षद  निर्मला तिवारी सहित मनोज कुमार तिवारी, गिरीश चन्द्र तिवारी, केशव दत्त तिवारी, एन.डी. तिवारी, दिनेश फुलारा, संजू उप्रेती, गिरीश पाण्डेय, विक्रम डंगवाल, सुरेश तिवारी, विनोद भट्ट, पुष्पा सम्मल, उमेश तिवारी, हरीश बलुटिया, दिवेश तिवारी, मनोज तिवारी, भुवन तिवारी, वरुण भकुनी, मोहन बलुटिया, दयानन्द तिवारी, के.आर. पाण्डेय, हरीश जोशी, पियूष तिवारी, चन्द्रशेखर शर्मा, रवि पाण्डेय एवं पंकज दुमका सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।