उत्तराखंड के इस हाईवे पर बड़ा हादसा! विधायक की कार से भिड़ा वाहन, बाल-बाल बची जान

उत्तराखंड के बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उफल्डा के पास सामने से आ रहे एक वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में विधायक को हल्की चोटें आई हैं। हालांकि, वह खतरे से बाहर हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विधायक विनोद कंडारी सोमवार को श्रीनगर से कीर्तिनगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उफल्डा के समीप विपरीत दिशा से आ रहे वाहन से उनकी गाड़ी की भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे में विधायक को मामूली चोटें आईं, लेकिन राहत की बात रही कि वह सुरक्षित बच गए।